Pages

Showing posts with label updated current affairs July 2016. Show all posts
Showing posts with label updated current affairs July 2016. Show all posts

Saturday, July 23, 2016

Daily Updated Current Affairs For Government Jobs Preparation July 2016

1. India has ranked 110 out of 149 nations in achieving the Sustainable Development Goals. This index is topped by Sweden.

भारत सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) प्राप्त करने के मामले में पीछे है और इस सूचकांक में वह 149 देशों में 110वें स्थान पर है जबकि स्वीडन को शीर्ष स्थान हासिल हुआ।

2. Federal Bank signed an agreement with Reliance Jio Money for one-click payment service. Reliance Jio money is a wallet application that will be launched soon for mobile devices where Federal bank will enable a direct payment option for its customers.

फेडरल बैंक ने वन-क्लिक भुगतान सेवा के लिए रिलायंस जियो मनी से गड़जोड़ किया। रिलायंस जियो मनी एक मोबाइल वालेट सुविधा है जिसे शीघ्र ही मोबाइल के लिए पेश किया जाएगा। फेडरल बैंक इसमें अपने ग्राहकों के लिए सीधे भुतगान की सुविधा देगा।

3. Public Sector Company NHPC entered into a pact with Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL) for undertaking hydro power projects in overseas markets.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी ने विदेशी बाजारों में पनबिजली परियोजनाएं लेने के लिये भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) के साथ समझौता किया है।

4. Prime Minister Narendra Modi and his Bangladesh counterpart Sheikh Hasina have jointly inaugurated the second Integrated Check Post along the Benapole-Petrapole part of India – Bangladesh border.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मिलकर भारत बांग्लादेश के बीच दूसरे इंटिग्रेटेड चेकपोस्ट का उद्घाटन किया।

5. Former French cyclist Dominique Arnaud died. He was 60.

फ्रांस के पूर्व साइकिल चालक डोमिनिक आनॉर्ड का निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।

6. In a bid to supply filtered drinking water to residents, Maruti Suzuki India Limited (MSIL) launched a community safe drinking water project as part of its corporate social responsibility (CSR) initiative and inaugurated Gurgaon’s first water ATM in Kasan village.

गुड़गांव निवासियों को फिल्टर किया हुआ पेयजल प्रदान करने के प्रयास के तहत मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत सामुदायिक सुरक्षित पेयजल परियोजना शुरू की और कासन गांव में गुड़गांव के पहले वाटर एटीएम का उद्घाटन किया।

7. Indian Test Captain Virat Kohli became the first Indian to register a hundred in the Caribbean in Tests against West Indies by scoring unbeaten 143 runs in first match innings. Kohli became the 19th Indian batsman to score 3000 runs or more in Tests during this innings.

भारतीय कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन नाबाद 143 रन की पारी के दौरान कैरेबियाई सरजमीं पर अपनी पहली ही पारी में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। कोहली अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 3000 या इससे अधिक रन बनाने वाले 19वें भारतीय बल्लेबाज बने।

8. India’s ODI and T20 skipper Mahendra Singh Dhoni has been named as the face and brand ambassador of the Craig McDermott International Cricket Academy (CMICA), a leading state of the art private cricket and educational sports academy in Australia.

भारत के टी20 और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रेग मैकडरमोट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का ब्रांड दूत चुना गया है जो ऑस्ट्रेलिया में अत्याधुनिक निजी क्रिकेट और शैक्षणिक खेल अकादमी है।

9. Prime Minister Narendra Modi laid the foundation stone for the revival of a sick fertilizer plant and setting up of an All India Institute of Medical Science (AIIMS) in Gorakhpur.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में एक उर्वरक संयंत्र के पुनरद्धार और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए शिलान्यास किया।

10. Delhi University Hindi professor, Gopeshwar Singh has been chosen for the ‘Dr. Ramvilas Sharma Alochna Award’ for the year 2015.

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर गोपेश्वर सिंह को ‘डॉ रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान 2015’ पुरस्कार के लिए चुना गया।

Friday, July 22, 2016

Updated Current Affairs For Indian Government Jobs Preparation July 2016

Updated Current Affairs For Indian Government Jobs Preparation July 2016

1. India and African country Tunisia signed an agreement for strengthening bilateral cooperation in the field of IT, telecom and digital economy.

भारत व अ्रफीकी देश ट्यूनिशिया ने आईटी, दूरसंचार व डिजिटल अर्थव्यवस्था में द्विपक्षीय सहयोग बढाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2. The Union Cabinet approved signing of an Air Services Agreement (ASA) between India and Mozambique, a move that will promote air connectivity between the two countries.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मोजाम्बिक के बीच हवाई सेवा समझौता (एएसए) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी। इस कदम से दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

3. Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) has joined hands with the State Bank of India (SBI) to chalk out a detailed plan for promotion of rail ticketing activities, including internet ticketing and unreserved ticketing system.

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से रेल टिकटों के प्रचार-प्रसार की विस्तृत योजना तैयार करने के लिए हाथ मिलाया है। इसमें इंटरनेट टिकट और गैर-आरक्षित टिकट प्रणाली शामिल है।

4. Country’s largest commercial bank, State Bank of India (SBI) and Canada’s Brookfield Asset Management Inc. have made a Joint venture with an initial fund of $1 billion. This fund will be used to invest in properties of bad loans.

देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और कनाडा की ब्रूकफील्ड संपत्ति प्रबंधन कंपनी ने एक अरब डालर के शुरआती कोष से एक संयुक्त उद्यम कंपनी बनाई। इस राशि का इस्तेमाल फंसे कर्ज की संपत्तियों में निवेश के लिए किया जायेगा।

5. The Apparel Export Promotion Council (AEPC), India’s largest export promotion council, signed a memorandum of understanding (MoU) with the Tehran Garment Union (TGU), to promote bilateral trade and industrial cooperation in the textile and fashion sectors between the two countries.

भारत के सबसे बड़े निर्यात संवर्धन परिषद, परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने तेहरान परिधान संघ (TGU) के साथ द्विपक्षीय व्यापार और दोनों देशों के बीच वस्त्र और फैशन के क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

6. The Union Cabinet gave its approval for introducing amendments to the Benami Transactions (Prohibition) (Amendment) Bill, 2015.

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बेनामी लेनदेन (निषेध)संशोधन विधेयक 2015 को स्वीकृति दी।

7. The first annual general body and board of governors meeting of BRICS New Development Bank was held in China. Eminent Indian banker K V Kamath is the head of this BRICS nations (Brazil, Russia, India, China and South Africa) bank.

ब्रिक्स के नव विकास बैंक (एनडीबी) की पहली सालाना आम बैठक तथा उसके गवर्नर बोर्ड की बैठक चीन में आयोजित की गईं। ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका) के इस बैंक के प्रमुख भारतीय बैंकर के वी कामत हैं।

8. A new Ministry of Electronics and Information Technology has been created by the Centre after bifurcating Ministry of Communications and Information Technology (MoC&IT) to exclusively deal with Aadhaar, promotion of internet and other related services. According to the decision, there will be two ministries – Ministry of Communications and Ministry of Electronics and Information Technology.

केंद्र ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का विभाजन कर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी नाम का एक नया मंत्रालय बनाया है। इसका उद्देश्य आधार, इंटरनेट प्रचार और अन्य संबंधित सेवाओं को बढ़ावा देना है। फैसले के मुताबिक अब दो मंत्रालय होंगे- पहला संचार मंत्रालय और दूसरा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय।

9. India has been chosen as the head of second annual meeting of BRICS New Development Bank (NDB). The meeting will take place next year in India.

भारत को ब्रिक्स के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की दूसरी वार्षिक बैठक के लिए अध्यक्ष चुना गया। बैठक अगले साल भारत में होगी।

10. Seven Indian companies have made it to the latest Fortune 500 list of the world’s biggest corporations in terms of revenue. Among Indian companies, Indian Oil Corporation is on top. Retail giant Walmart is on top in this list.

राजस्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की फॉर्च्यून 500 सूची में सात भारतीय कंपनियां जगह पाने में कामयाब रही हैं। भारतीय कंपनियों में इंडियन ऑयल कापरेरेशन का स्थान सबसे उपर रहा है। खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमॉर्ट सूची में पहले स्थान पर है।