Pages

Showing posts with label Latest Current Affairs. Show all posts
Showing posts with label Latest Current Affairs. Show all posts

Friday, July 29, 2016

Updated Current Affairs For Government Jobs vacancy Preparation July 2016 - English and Hindi

Updated Current Affairs For Government Jobs vacancy Preparation July 2016 - English and Hindi

1. India inked the $1.1 billion deal with American defence and aerospace major Boeing to buy four ‘Poseidon-8I’ long-range maritime patrol aircrafts.

भारत ने अमेरिकी रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र की कंपनी बोइंग के साथ चार ‘पोसीडोन-8I’ लंबी दूरी तक समुद्री निगरानी करने में सक्षम और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान की खरीद के लिए एक अरब डॉलर से अधिक के सौदे पर हस्ताक्षर किए।

2. KJ Ramesh will be the new Director General of the India Meteorological Department (IMD). He will replace Laxman Singh Rathore.

केजे रमेश भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के नए महानिदेशक होंगे। वह लक्ष्मण सिंह राठौर का स्थान लेंगे।

3. The Cabinet cleared changes in the GST Constitutional Amendment Bill, dropping 1 per cent manufacturing tax on states.

सरकार ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) संविधान संशोधन विधेयक में कुछ प्रमुख बदलावों को मंजूरी दे दी। राज्यों को एक प्रतिशत अतिरिक्त विनिर्माण कर लगाने संबंधी प्रावधान हटा लिया गया है।

4. Chinese handset maker LeEco acquired US-based consumer electronics firm VIZIO for USD 2 billion.

चीन की हैंडसेट कंपनी लीईको ने अमेरिका की उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स फर्म विजियो का दो अरब डालर में अधिग्रहण किया।

5. Indonesian President Joko Widodo appointed the World Bank’s managing director Mulyani Indrawati as the finance minister of the country.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने विश्व बैंक की प्रबंध निदेशक मुलयानी इंद्रावती को देश की वित्त मंत्री नियुक्त किया।

6. Distinguished agricultural scientist Neelamraju Ganga Prasada (NGP) Rao died. He was 89.

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक नीलमराजू गंगा प्रसाद राव (एनजीपी राव) का निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।

7. In a major crackdown for Foreign Exchange Management Act (FEMA) violations and KYC lapses, the RBI has imposed Rs 27-crore penalty on 13 public and private sector banks.

विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) नियमों के उल्लंघन तथा अपने ग्राहक को जानिये (केवाईसी) नियमों के अनुपालन में ढिलाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के 13 बैंकों पर 27 करोड़ रपये का जुर्माना लगाया है।

8. Aiming to deepen its cultural ties with India, Australia has announced a grant of 250,000 Australian dollars for supporting the ‘Confluence Festival of India’, the first of its kind and the biggest such event ever to be held in Australia.

ऑस्ट्रेलिया ने सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय समारोह के लिए 2.5 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये) का अनुदान देने की घोषणा की है। यह ऑस्ट्रेलिया में अपनी तरह का पहला सबसे बड़ा उत्सव है।

9. Eminent writer and social activist Mahasweta Devi died. She was 90.

प्रख्यात लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थी।

10. Country’s leading football club East Bengal will award athlete Milkha Singh with the Bharat Gaurav Award 2016. देश का अग्रणी फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल एथलीट मिल्खा सिंह को भारत गौरव पुरस्कार 2016 से सम्मानित करेगा।

Tuesday, July 26, 2016

Updated Current Affairs For Government Jobs Preparation- English - Hindi July 2016

Updated Current Affairs For Government Jobs Preparation- English -  Hindi July 2016


1. Railways Minister Suresh Prabhu inaugurated the nation’s first Green Rail Corridor, a 114-km long Rameswaram-Manamadurai stretch in Tamil Nadu.

रेल मंत्रीसुरेश प्रभु ने तमिलनाडु में देश के पहले हरित ट्रेन गलियारे -114 किलोमीटर लंबे रामेश्वरम-मनमदुरै रेल खंड का उद्घाटन किया।

2. Nepal’s Prime Minister K P Oli resigned from his post.

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

3. China rolled out the world’s largest amphibious aircraft AG600 to fight forest fires and perform marine rescue missions.

चीन ने वन क्षेत्रों में लगी आग पर काबू पाने और समुद्री मिशनों के लिए काम करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा एम्फिबियस विमान ‘एजी600’ तैयार कर लिया।

4. Three-time world champion Lewis Hamilton won the Hungarian Grand Prix Formula One race.

तीन बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने हंगरी ग्रांप्रि फॉर्मूला वन रेस जीती।

5. Bappi Lahiri, the renowned music director and singer, was conferred with West Bengal’s Mahanayak Samman by Chief Minister Mamata Banerjee.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और गायक बप्पी लाहिड़ी को पश्चिम बंगाल के महानायक सम्मान से सम्मानित किया।

6. A. Kanyakumari, an outstanding and versatile violinist will be awarded with the Sangita Kalanidhi award of the Chennai Music Academy this year. Kanyakumari is the first woman violinist to get the award in the history of the Music Academy.

बहुमुखी वायलन वादक कुमारी ए. कन्याकुमारी को चेन्नै की संगीत अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित संगीता कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। कन्याकुमारी इस संगीत अकादमी के इतिहास में यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला वायलिन वादक है।

7. Feliciano Lopez of Spain defeated Robin Haase of the Netherlands to win the 2016 Swiss Open Gstaad.

स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने डच खिलाड़ी रोबिन हासे को फाइनल मुकाबले में हराकर स्विस ओपन गेस्टाड टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

8. SBI has engaged Indian Oil Corporation’s Kisan Seva Kendras as banking correspondents to extend banking facilities to farmers across the country. Indian Oil Corporation (IOC) has set up 6,500 KSKs in rural and remote areas.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश भर में किसानों को बैंक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के किसान सेवा केंद्रों का उपयोग बैंक प्रतिनिधि के रूप में करेगा। आईओसी ने ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में 6,500 किसान सेवा केंद्र स्थापित किया है।

9. Chairman and Director Tetsuya Takano of Ricoh India has resigned from the company. The company has appointed Ian Peter Winham as its Director/Chairman with immediate effect.

रिको इंडिया के चेयरमैन व निदेशक तेतसुआ नाकानो ने कंपनी से इस्तीफा दिया। कंपनी ने इयान पीटर विन्हाम को तुरंत प्रभाव से निदेशक/चेयरमैन नियुक्त किया है।

10. L&T Finance Holdings has promoted Dinanath Dubhashi as managing director with effect while CMD Y M Deosthalee will continue to serve as its chairman.

एलएंडटी फिनांस होल्डिंग्स ने दीनानाथ दुभाषी को पदोन्नत कर प्रबंध निदेशक बनाया है। वहीं कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक वाई एम देवस्थली चेयरमन के रूप में काम करते रहेंगे।